मंगलवार, 14 दिसंबर 2010

Oh Love!! I miss uuu... I do..

Oh Love!! I miss uuu... I do.. I always told you that i"ll miss you but never let you "miss" me.. when you said never ever my love u ditch me ... But I fear to fail as you are away and they want me to start ma life in a new way they ask me to feel the happiness the bliss with sm1 they think is right for me.. what do i do .. cant let you know of this coz if i tell you you'll be broken honey !! Oh my love please come back you soon coz you are the life to me and god's boon.. I love you , I miss you.. and wish to be urs... but please 4gv me if cant have the cures... for such a separation that come in our way.. when you are not here love when u r away !!

I don't wanna stay away...

I wanna stay away from you, distant
I wanna hate you but can't....
coz just a thot of this makes me numb..
my reason feels so dumb..
to hit u so hard....
to fall apart...
so m with until the sky lets me
coz the whole universe wants me
to be your's

शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

ज़िन्दगी कुछ नयी सी लगी.........

ज़िन्दगी कुछ नयी सी लगी,

खुद से अजनबी सी लगी,

हर तरफ शोर ही शोर था,

ख़ामोशी अनसुनी सी लगी,

चिराग-e-दिल में अँधेरा ही अँधेरा,

रोशनी बेवजह सी लगी,

खुद बा खुद झुक गया दर पे सर,

हसरते बंदगी सी लगी,

दास्ताँ-इ-जफा जो भी रूबरू,

हर कहानी सुनी सी लगी।

सांसो की सरगम उखड़ी यूँ,

मौत भी सुरमई सी लगी,

मेरे इस सफ़र-इ- बेक़रार की मंजिल कहाँ है....

मेरे इस सफ़र-ए-बेक़रार की मंजिल कहाँ है?
ऐ यार बता आजकल मेरा दिल कहाँ है?
क्यों तनहाइयाँ इस कदर तनहा हो गई है,
मेरी रंगों भरी वो खुशनुमा महफ़िल कहाँ है?
एक कसक सी जगी रहती है इस दिल में क्यों,
बता ऐ चारागर इस मर्ज़ का हासिल कहाँ है?
हर सुबह आती है आँखों me एक तलाश लिए,
क्या कहुँ इन नजरो का मुकामिल कहाँ है ?
क्यों खो गयी है जिस्म में ही रूह कहीं,
कोई बताए इस सवाल का अब हल कहाँ है....

शनिवार, 5 जून 2010

दुआ माँगते है....

आजकल वो मेरी ख़ुशी की दुआ मांगते हैं जो मेरे दर्द को बाक़ायदा पहचानते हैं पहले तो बड़े प्यार से मेरी जाँ ले ली, अब ख़ुदा से मेरी ख़ातिर साँसे मांगते है. उनकी चाहत का इशारा भी ज़रा देखिये तो खुद मेरी प्यास है और मुझसे घटा मांगते है हमारी नींद और ख़यालो को यूँ करके ज़बह, करे सवाल की हम रात भर क्यूँ जागते हैं. ख़ुदा बचाए मुझे ऐसे भले आशिकों से, जो इश्क करते हैं फिर खुद ही दगा मांगते है

तेरी याद आई

आज हर बात पर एक बात तेरी याद आई वो तनहा सी मुलाकात तेरी याद आई जो निकली आँखों से तेरी और पंहुची दिल तक मेरे, भरी वो अश्कों से सौगात तेरी याद आई तेरी नज़र का मेरे साथ दूर तक चलना और जब छूटा था वो साथ तेरी याद आई चाहे फलक पे सितारों ने तेरा नाम लिखा या के गहराती रही रात तेरी याद आई। जो लड़ी तुने खुद से जंग-- मुहब्बत हर पल उसमे जब हुई मेरी मात तेरी याद आई पढ़ ज़रा गौर से ताबीर मेरी कबर-- दिल की लिखा है छूटी कायनात तेरी याद आई